इटारसी। होली शांति से गुज़र गई लेकिन रंगपंचमी पर खून बह गया। आज दोपहर बाद ठंडी पुलिस के पास एक शराब ठेकेदार के कर्मचारी पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
उसे यहां प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद भेजा गया जहां नर्मदा अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल गोलू बस्तवार शराब ठेकेदार अजय यादव का कर्मचारी है। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व हमलावर हरीश तथा भाजपा पार्षद अभिषेक कनोजिया के भाई और उसके साथियों का बैल बाज़ार स्थित शराब दुकान पर बड़ा झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में इन लोगों में आपसी समझौता हो गया था। आज रंगपंचमी पर करीब पंद्रह लोगों ने ठंडी पुलिया के आसपास गोलू और एक अन्य को घेर लिया तथा चाकू और तलवारों से हमला कर दिया। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। गोलू बस्तवार के सिर और अन्य जगह तलवार के घाव हैं। उसका उपचार नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद में किया जा रहा है।
रंगपंचमी पर बहा खून, शराब ठेकेदार के कर्मचारी पर जानलेवा हमला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








