इटारसी। तवा कालोनी क्षेत्र में बच्चों को आइसक्रीम दिला रहे एक व्यक्ति पर उसी के मोहल्ले के एक अन्य ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तवा कालानी निवासी यशवंत पिता चतुर सिंह ठाकुर 51 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह ट्रैक्टर स्कीम के सामने बच्चों को आइसक्रीम दिला रहा था कि मोहल्ले के ही कपिल चौहान ने आकर उससे विवाद किया और कमर से बेल्ट निकालकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी और धक्का दे दिया जिससे वह गिरा तो उसके बाएं पैर में चोट आयी है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 294, 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
बच्चों को आईसक्रीम दिला रहे व्यक्ति पर हमला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







