भारतीय शैली के साथ होगी विदेशी श्रीराम लीला प्रसंगों की प्रस्तुति

Post by: Rohit Nage

Foreign Shri Ram Leela episodes will be presented with Indian style.

सात दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव 20 से, शाम 6.30 बजे होगा शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा 20 से 26 अक्टूबर 2024 तक श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की लीला प्रस्तुतियों एकाग्र श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय श्रीराम लीला उत्सव में लीला मंडल रंगरेज कला संस्थान-उज्जैन के कलाकारों द्वारा श्रीराघव प्रयाग घाट-नयागांव, चित्रकूट पर श्रीराम लीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जायेगा। साथ ही श्रीरामराजा सरकार श्रीराम के छत्तीस गुणों का चित्र कथन प्रदर्शनी और श्रीरामकथा के चरितों आधारित पांच दिवसीय व्याख्यान का आयोजन भी किया जा रहा है।

उत्सव में 20 अक्टूबर, 2024 को शिव विवाह, रावण का विश्व विजय अभियान, श्री राम-जन्म, गुरु विश्वामित्र दशरथ संवाद, 21 अक्टूबर, 2024 को श्रीराम कथा प्रस्तुति, इंडोनेशिया एवं ताड़का वध, अहिल्या-उद्धार, वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद, 22 अक्टूबर, 2024 को श्रीराम बारात, श्री राम राज्य की घोषणा, कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद, श्री राम वनगमन, 23 अक्टूबर, 2024 को श्री राम-निषादराज मिलन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत-कैकेयी संवाद, 24 अक्टूबर, 2024 को मिलाप, सीता हरण, जटायु मरण, शबरी प्रसंग, 25 अक्टूबर, 2024 को श्री राम-हनुमान मिलन, श्री राम सुग्रीव मैत्री, बाली वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन एवं उत्सव के समापन दिवस 26 अक्टूबर, 2024 को सेतुबंध, रामेश्वरम स्थापना, रावण-अंगद संवाद, कुंभकरण, मेघनाथ एवं रावण मरण, श्री राम राज्याभिषेक प्रसंगों को मंचित किए जायेंगे। समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं एवं प्रवेश नि:शुल्क है।

error: Content is protected !!