इटारसी। सन् 2021 में होने वाली जनगणना की तैयारी प्रारंभ हो गयी है। इसके प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज शुक्रवार को कवि भवानीप्रसाद मिश्र संस्कृति भवन में नगर पालिका के कर्मचारियों को प्रदान किया गया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ सीपी राय भी मौजूद रहे।
आज नगर पालिका कर्मचारियों को शहर इटारसी एवं बाहरी वृद्धि क्षेत्र के भवन नंबरिंग का कार्य प्रारंभ करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी दौरान जनगणना विभाग से प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। जनगणना कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को सामग्री उपलब्ध कराके चार दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये हैं। पहले चरण में मकान की नंबरिंग की जानी है।
निकाय के कर्मचारियों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







