---Advertisement---

वेस्ट सेंट्रल रेलवे त्योहार पर यात्रियों के लिए चला रहा पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

By
On:
Follow Us

इटारसी। दीपावली और छठ के अवसर पर संपूर्ण भारतीय रेलवे में 7,296 विशेष गाडिय़ां चलाई जा रही हैं। पिछले साल भी 4,500 विशेष गाडिय़ां चलाई गई थीं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस त्यौहारी सीजन में विशेष प्रबंध किए हैं। कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश की व्यवस्था देखने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और रेल सुरक्षा बल के जवान तैनात किए हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर भी त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेन चल रही है।

इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच हैं। जिसमें रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, जबलपर-दानापुर-जबलपुर, कोटा-दानापुर-कोटा एवं कटनी साउथ-चोपन-कटनी साउथ सहित पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल

गाड़ी संख्या 01661 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंच रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आगामी 13 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन सुबह 07:40 बजे रानी कमलापति पहुंच रही है। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा पर ठहराव देकर गंतव्य को जा रही है।

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल

गाड़ी संख्या 02190 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान कर और उसी दिन रात्रि 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंच रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को रात्रि 22:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंच रही है। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा पर ठहराव देकर गंतव्य को जा रही है।

जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर 2024 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंच रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन मध्य रात्रि 00:10 बजे जबलपुर पहुंच रही है। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा पर ठहराव देकर गंतब्य को जा रही है।

कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09803 कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन आगामी 10 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को कोटा से रात 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात में 20:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को दानापुर से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात में 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कटनी साउथ-चोपन-कटनी साउथ स्पेशल

गाड़ी संख्या 09015 कटनी साउथ-चोपन स्पेशल प्रतिदिन 15 नंबवर 2024 तक कटनी साउथ से प्रात: 05:00 बजे रवाना होकर, दोपहर 13:50 बजे चोपन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 चोपन-कटनी साउथ स्पेशल प्रतिदिन 15 नंवबर 2024 तक चोपन से दोपहर 15:30 बजे रवाना होकर, अगले दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे कटनी साउथ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में खन्नाबंजारी, महरोई, विजसोता, ब्यौहारी, जोबा, मड़वासग्राम, निवासरोड, सराईग्राम, गजराबहरा, बरगवां, सिंगरौली एवं ओबरा डैम स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.