पिपरिया। नर्मदा से एजोला नामक वनस्पति को हटाने आज कलेक्टर भी बांठिया आ पहुंचे। कलेक्टर अविनाश लवानिया एजोला को साफ करने के लिए आज सुबह जिले के प्रशासनिक अमले के साथ स्वयं नर्मदा में उतरे और कई घंटों तक स्वयं सेवकों के साथ नर्मदा की सफाई की। इस दौरान सभी ने मिलकर दर्जनों ट्राली एजोला निकली गई। इन दिनों नर्मदा नदी में एजोला का प्रकोप है। इससे नर्मदा का पानी पूरा हरा ही हरा दिख रहा हैं। यह एजोला होशंगाबाद जिले में बह रही नर्मदा नदी के जल को ख़राब कर रही हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश ने निर्देश दिए थे कि एजोला को साफ किया जाये। इन निर्देशों के बाद से ही प्रशासन ने आज नर्मदा में जगह जगह जाली लगा कर इस एजोला को ना केवल रोका बल्कि स्वयं कलेक्टर लवानिया ने नदी में उतर कर इसे साफ भी किया। सांडिया के सीताराम घाट पर जैसे ही कलेक्टर पानी में एजोला साफ करने उतरे तो उनके साथ मौजूद जिले के अन्य प्रशासनिक अमले को भी नर्मदा जल में उतरे और इसे साफ किया।
क्यों उतरना पड़ा कलेक्टर को, नर्मदा जी में
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








