इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी में प्रात: की प्रार्थना सभा में संविधान दिवस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व छात्रा खुशी सिद्दीकी, जो दिल्ली विश्वविद्यालय की बीए पोलिटिकल ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने संविधान के आवश्यकता और उसके मूल्यों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।
खुशी ने विद्यालय पुस्तकालय के लिए भेंट स्वरूप भारतीय संविधान की एक किताब भी प्रदान की। कक्षा 10 वी और कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों ने संविधान को बनाने के दौरान संविधान सभा में हुए वाद विवाद हुए, उन वाद विवादों को एकांकी के रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू, केएम मुंशी एवं श्रीमती सरोजनी नायडू के संवाद एवं वाद विवाद की आलौकिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सुंदर संवादित करने का कार्य आस्था ठाकुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला संचालक जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी के साथ स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थित रूपरेखा अमरीन खान ने बनाई थी।