न्यूज अपडेट
इटारसी। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. हितेष बाजपेयी आज जिले के ग्रामीण अंचल के दौरे पर हैं। डॉ. बाजपेयी ने आज यहां विश्राम गृह में आकर भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ व्यापारियों से भी मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंघ भाटिया भी श्री बाजपेयी से मिलने रेस्ट हाउस पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद डॉ. बाजपेयी केसला ब्लाक के केसला, सुखतवा, भट्टी सहित अन्य ग्रामों का दौरा करने निकले।
यहां रेस्ट हाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पर चर्चा करते हुए डॉ. बाजपेयी ने कहा कि ेिकसानों को इस समय अच्छा दाम मिल रहा है। अब तो व्यापारी भी इससे अधिक पर किसानों का गेहूं खरीद रहे हैं। होशंगाबाद जिले में सरकारी खरीद का लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि दो सौ लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है और हर केन्द्र पर लगभग तैयारी पूर्ण होकर खरीद प्रारंभ भी हो चुकी है।
केसला ब्लाक के दौरे में डॉ. बाजपेयी ने सुखतवा में शासकीय सहकारी समिति में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर संभागीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित, प्रमेश मालवीय, बंटी मालवीय, राधेश्याम राठौर, सुनील राठौर, कन्नू सराठे, रामभरोस पवार, शिवनाथ, विवेक राठौर आदि उपस्थित थे।
डॉ. हितेष बाजपेयी ग्रामीण अंचलों के दौरे पर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








