इटारसी। 13 फरवरी की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव के भाई की आत्महत्या मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन शर्मा एवं विजय को एडीजे कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। अब उनके सामने हाईकोर्ट जाने का विकल्प है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं। उल्लेखनीय है कि मेहरागांव के पंचायत सचिव रहे संतोष झिझोरे के छोटे भाई सतीश पिता जगदीश झिंझोरे 28 वर्ष ने 13 फरवरी सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस दौरान उस पर कजऱ् होने की बात सामने आयी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नितिन शर्मा और विजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उनकी जमानत अर्जी यहां एडीजे कोर्ट में लगाई गई थी जिस पर मृतक के भाई संतोष की तरफ से अधिवक्ता संतोष शर्मा ने कोर्ट में जमानत पर आपत्ति लगायी। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
आखिर नहीं मिली शार्ट फिल्मों के डायरेक्टर को जमानत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








