इटारसी। बढ़ती ठंड को देखते हुए पावर मैक प्रोजेक्ट लिमिटेड कम्पनी (वेलोसिटी माइनिंग वक्र्स एलएलपी रेत ठेकेदार) नर्मदापुरम समूह 2 के मुकेश तिवारी के निर्देशन में इस वर्ष शासकीय माध्यमिक विद्यालय मेहराघाट और शासकीय प्राथमिक शाला मेहराघाट एवं शासकीय माध्यमिक शाला होरियापीपल, प्राइमरी स्कूल होरियापीपल के कक्षा प्रथम से कक्षा आठवीं तक के बच्चे और बच्चियों अध्यापक और प्रिंसिपल की उपस्थिति में ठंड से बचने के लिए गर्म स्वेटर और शूज,मोजे स्कूल बैग वितरित किए गए।
स्कूल में लगने वाले बर्तन प्रधान अध्यापक को प्रदान किए। सभी बच्चे बच्चियों की संख्या 350 के लगभग रही। कंपनी के मुकेश तिवारी ने बताया कि पूर्व में भी सीएसआर फंड से ऐसे कई सामाजिक कार्य किए हैं और आगे भी ग्राम बिछुआ और गुवाड़ी में शासकीय शाला में भी आने वाले एक दो दिन में गर्म कपड़े और किचन से जुड़ा सभी समान वितरित किया जाएगा।
मेहराघाट सरपंच कोदुमल मेहरा ने कहा कि लोगों को रोजगार मिल रहा है और गांव में हो रहे सामाजिक कार्यों भजन मंडली आयोजन में भी कंपनी ने सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर कंपनी के मुकेश तिवारी, जितेंद्र तोमर, शाकिब एहमद और जिला खनिज निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते और मध्य प्रदेश माइनिंग कॉरपोरेशन से गोपाल सिंह तथा समस्त कम्पनी कर्मचारी एवं समस्त मेहराघाट और होरियापीपल ग्राम के लोग उपस्थित रहे।









