---Advertisement---

प्रदेश ने विकास की ऊचाईयो को छुआ है : मंत्री श्रीमती माया सिंह

By
On:
Follow Us

पिपरिया को मिली है विकास की सौगातें : प्रभारी मंत्री श्री मीना
किया उद्यान एवं काम्पलेक्स का लोकार्पण
नगर पालिका भवन के लिए की 50 लाख की घोषणा
होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले की पिपरिया नगर पालिका में आयोजित समारोह में दीनदयाल उद्यान तथा जयप्रकाश कस्तूरबा शॉपिंग काम्पलेक्स का लोकार्पण किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह रहीं। समारोह की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रकाश मीना राज्य मंत्री उद्यानिकी, खाद्यय प्रसंसकरण तथा वन ने की। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंह ने पिपरिया में नगर पालिका भवन के लिए 50 लाख रूपये तथा दीनदयाल उद्यान में ओपन जिम के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पिपरिया में पूरे प्रदेश में पिछले 13 वर्षो से तेजी से विकास हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की ऊंचाईयो को छुआ है। आम जन के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही है। जिनके कारण मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से तेजी से विकसित हो रहे राज्य में बदल गया है।
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि नगर पालिका ने आम जनता के लिए 2 करोड रूपये की लागत से 5 एकड में शानदार उद्यान का निर्माण किया है इसे साफ सुथरा रखें। आम जनता भी इसमें नियमित रूप से घूमने के साथ इसे साफ रखने का ध्यान रखें। नगर पालिका को 4 कचरा संग्रहण वाहन प्राप्त हुए है। इनसे घर घर जाकर कचरे का संग्रहण किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के 5 नगर स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो गए है। शीघ्र ही 2 और नगर सतना तथा कटनी इसमें शामिल होंगे। जो नगर इस योजना में शामिल नही हो पाए है उनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना से कार्य कराए जाएगें।
hbad8417 (1)समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री श्री मीना ने कहा कि पिपरिया को आज 2 सौगाते मिली है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य होते रहेंगे। इसका लाभ पिपरिया सहित पूरे होशंगाबाद जिले को प्राप्त होगा। आम जनता विकास योजनाओ का लाभ उठाएं तथा स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने को साकार करें। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामो ने इस बात को स्थापित कर दिया है कि अब आम जनता विकास करने वालो को ही चुनेगी।
समारोह में विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी ने कहा कि उद्यान बन जाने से पिपरिया की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। नगर पालिका पिपरिया विकास के सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होने उद्यान के दूसरी ओर एक नया पार्क बनाने का सुझाव दिया। समारोह में अंत्योदय समिति के सदस्य श्री हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि जन संख्या बढने के साथ पिपरिया में नागरिक सुविधाओ का तेजी से विस्तार हुआ है। इसे वर्तमान जन संख्या 70 हजार के मान से यदि राशि प्राप्त हो तो अधिक विकास कार्य कराएं जा सकते है। समारोह में अतिथियो का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव जायसवाल ने किया। उन्होने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहें है। उन्होने पचमढी रोड में डिवाईडर तथा स्ट्रीटलाईट लगाने, स्टेडियम निर्माण, नगर पालिका भवन निर्माण, मछुवासन नदी में स्टाप डेम निर्माण, कन्या शाला के उन्नयन तथा 2 वार्डो में सडक निर्माण की मांग प्रस्तुत की। समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना साहू, नगर पालिका होशंगाबाद के अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेलवाल, मंडी अध्यक्ष श्री दिनेश, श्रीमती माया नरोलिया, श्री गोपाल दास दूधानी, पार्षद गण अन्य जन प्रतिनिधि तथा बडी संख्या में आम जन उपस्थित रहें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.