---Advertisement---

2 साल से चल रहे विवाद को पेसा एक्ट समिति की मदद से सुलझाया मामला

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज ग्राम पंचायत ढाबा कलॉ ने पेसा एक्ट समिति के माध्यम से गांव के यादव परिवार का विवाद सुलझा लिया है। इनके मध्य कोर्ट में वर्षों से विवाद चल रहा था।

ग्राम सभा को सबसे बड़ी मानते हुए ग्राम निराकरण समिति ने आगे आकर यादव परिवार मेंचल रहे हैं आपसी विवाद का न सिर्फ निराकरण कराया बल्कि भविष्य में भी इस तरह के विवादों से बचने की सलाह दी है। यादव परिवार के मध्य मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया था।

ग्राम ढाबा कलॉ ग्रामसभामें विवाद निवारण समिति अध्यक्ष राजेश पालीवाल, सदस्य प्रदीप यादव, तुलसीराम यादव, ग्राम सभा अध्यक्ष प्रवीण उइके, सरपंच प्रतिनिधि, पंच जितेंद्र इवने, पेसा एक्ट मोबिलाईजर मंजू इवने, राहुल पाल, रेवा शंकर यादव, सरवन यादव के सामूहिक प्रयास से लगातार 2 साल से चला रहा पारिवारिक विवाद आपसी सहमति के आधार पर सुलझ गया।

ग्राम सभा के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को समझाईश दी। इसके बाद आबादी भूमि की जगह नाप कर दी गई। दोनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत, लड़ाई-झगड़े नहीं करने के लिए सहमति प्रदान की और मौके पर विवाद का निराकरण कराया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.