इटारसी। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नगरपालिका परिषद इटारसी ने आज पुरानी इटारसी वार्ड 34 में शिविर का आयोजन किया। यहां शिविर में नागरिकों की समस्या सुनने के लिए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा भी पहुंचे। उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पार्षद श्रीमती अंजलि कलोसिया, श्रीमती राजेश्री धुरिया, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया सहित अन्य मौजूद थे।
शिविर में विधायक डॉ शर्मा ने नवाचार करते हुए यहां आने वाले नागरिकों को पौधे उपहार में दिए। जिनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया उन्हें और जिनकी समस्या निराकरित करने का आश्वासन दिया है उन्हें भी पौधे प्रदान किए गए। पौधे मिलने पर नागरिकों ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक डॉ शर्मा ने शिविर में पहुंची जनता से चर्चा की और सीएमओ से पूछा कि प्रथम चरण में जो आवेदन आए हें उनका क्या हुआ। यहां सीएमओ रितु मेहरा ने उन्हें बताया कि जितने भी आवेदन आए थे, उनमें से 92.5 प्रतिशत का निराकरण कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि अब जल्दी ही द्वतीय चरण में शिविर लगाया जाएगा।
डॉ शर्मा ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रत्येक नगरपालिका के वार्डों में शिविर लगाकर सरकार की मंशा जाहिर कर दी है कि सरकार अब जनता के द्वार खुद आएगी। उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर अच्छा काम किया इसके लिए धन्यवाद।
शिविर के प्रथम चरण में आए आवेदन व स्थिति
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर के प्रथम चरण में 1511 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1511 आवेदनों का निरारकण हो चुका है। प्रतिशत में यह 100 प्रशित होता है। आवेदनों में आयुष्मान भारत, श्रमिक कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, पीएम स्वनिधि सहित अन्य चीजों के लिए आवेदन पहुंचे थे।
आज इतने आवेदन आए
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में आज विधायक डॉ शर्मा द्वारा हित लाभ वितरण में वृद्धावस्था पेंशन के 12 प्रकरण, राशन पात्रता पर्ची 4, पीएम स्वनिधि योजना से 5, लाड़ली लक्ष्मी योजना 3, भवन निर्माण श्रमिक पंजीयन कार्ड 3 वितरित किए।








