---Advertisement---

निकली शोभायात्रा, कल मनेगा पवनपुत्र का जन्मोत्सव

By
On:
Follow Us

इटारसी।श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज श्री हनुमानधाम मंदिर ओवरब्रिज से जुलूस निकाला गया। श्री हनुमानधाम समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान का जन्मदिन मनाया जाएगा। हनुमान जयंती के कार्यक्रम शहर में आधा सैंकड़ा स्थानों पर किए जाएंगे। मुख्य मंदिर श्री हनुमानधाम, श्री स्वप्नेश्वर मंदिर मालवीयगंज, श्री मारुति मंदिर सूरजगंज चौराह, श्री हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने, हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड, पुरानी इटारसी, डायवर्सन तिराहा, हनुमान मंदिर नई गरीबी लाइन, बारह बंगला सहित अनेक स्थानों पर हनुमान जयंती मनायी जाएगी।
जुलूस का जगह जगह स्वागत
श्री हनुमानधाम मंदिर से आज शाम निकाले गए जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। ओवरब्रिज से प्रारंभ हुआ जुलूस पुलिस थाने के सामने से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आरएमएस चौराह, जयस्तंभ, पहली लाइन होकर वापस हनुमानधाम मंदिर पहुंचा। मंगलवार को यहां हनुमान जयंती पर भक्त भगवान को मैसूर से माला पहनाने वाले हैं आज शोभायात्रा के लिए बुरहानपुर से ढोल बुलाए गए थे जिन पर युवा भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
हनुमान जयंती के अंतर्गत आज सुबह से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। भगवान की आरती के पश्चात शाम 5 बजे से ओव्हर ब्रिज से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में हनुमान जी एवं शंकर जी की नृत्य करती मूर्तियां भी शामिल थीं। हनुमान जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को सुबह अखंड रामायण पाठ का समापन, हवन, पूर्णाहुति, शाम 4 बजे महाआरती एवं 5 बजे से भंडारा होगा।
भंडारे का होगा आयोजन
केसला ब्लाक के सुखतवा, नया बोरधा स्थित इच्छापूर्ति संकट मोचन हनुमान मंदिर में आज शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान जयंती के अवसर पर अखंड रामायण का पाठ, के साथ भव्य विशाल भंडार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं.अजय व्यास ने जानकारी दी कि यह आयोजन प्रति वर्ष आयोजित इस आयोजन को समस्त ग्रामवासियों का सहयोग से किया जाता है। इस प्रकार बैतूल जिले के ग्राम तारमखेड़ा में जोत वाले दादा जी के नाम से प्रसिद्ध हनुमान जी के मंदिर में भी विशेष पूजा पाठ , विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.