भोपाल से पंकज पटेरिया :
श्री अयोध्या धाम में विराजे रामलला के भव्य दिव्य मन्दिर मे बिराजे हमारे आराध्य रामलला की सालगिरह के शुभ अवसर पर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास छाया है। गांव गांव शहर शहर आल्हाद में डूबा है। फूलों के वंदनवार, केल पत्रों के स्वागत द्वार और मन्दिर मंदिर चल रहे धार्मिक कर्मकांड, मंगल गीत भजनों से वातावरण अत्यंत स्वर्गिक सुख में भीगा है।
देश के हृदय में स्थित राजधानी भोपाल में तो इस मंगल अवसर पर अनोखी मनोहारी छटा बिखरी है।
महानगर के तेजी उभर रहे उपनगर की कालोनियां, मल्टीस्टीरियो इमारतों, चौक चौराहों छोटी बड़ी बस्तियों में सनातनी धर्मप्रेमी जनों ने अपने मन और पूरे उत्साह से खूब सुंदर सजावट की है। गीत भजनों की धूम है। पिछली रात से मंदिरों, अन्य धर्म स्थलों, घरों में अखंड रामायण, सुंदर कांड के पाठ चल रहे है। अनेक जगहों सुधिजनों ने इस शुभ मंगल दिवस पर भूखंड लिए, शुभ मूहर्त पर नए घरों में प्रवेश किया। बच्चों के संस्कार कराए और तो और मोबाइल पर बात करते सुबह की सैर पर निकले लोगों भी परस्पर जय राम जी बोल रहे थे।
स्कूल जाते फूलो से हस्ते खिलखिलाते प्यारे बच्चे जोश जुनून भरे उछलते स्कूल बसो में जाते या पैदल झूमते जाते अंकल हैप्पी रामलला मंदिर बर्थ डे बोल खुश हो रहे थे। बहुत सुखमय अकथनीय आनंद पूर्ण वातावरण की सृष्टि निर्मित होगई है।
जय राम लला जी की।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अयोध्या में रामलला मंदिर की सालगिरह…राजधानी में भी उत्सवी धूम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com