---Advertisement---

1 मई से पोलीथिन पूर्णत: प्रतिबंध – मुख्यमंत्री श्री चौहान

By
On:
Follow Us

समाधान आनलाइन में कमिश्नर्स व कलेक्टर्स को दिए निर्देश
होशंगाबाद। पूरे प्रदेश में 1 मई 2017 से पोलीथिन की पन्नी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, इस प्रतिबंध से पहले सभी नागरिको को पोलीथिन के पन्नी के उपयोग के परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा, सभी जगह ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा कि लोग पन्नी का उपयोग ना करे। प्रदेश के सभी जिलो की ग्राम पंचायतो के ग्रामों में 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली ग्राम संसद में भी ग्रामीणजनो को इस संबंध में जागरूक किया जाए। साथ ही सभी संभाग के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स पौलीथिन की पन्नी का विकल्प भी तलाशे। उक्त निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश के सभी संभाग के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को दिए।
विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 14 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले एवं 31 मई तक चलने वाले ग्रामोदय से भारतस उदय अभियान के लिए सभी कलेक्टर्स योजनाएं बना लेवे तथा इस अभियान में शतप्रतिशत सफलता सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रमुख सचिवो ने संभाग स्तर पर जाकर प्रशिक्षण भी प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा 11 मई को अमरकंटक पहुँचेगी तब सभी ग्राम पंचायतो के लोग वहां पहुँचना सुनिश्चित करे, अमरकंटक में हर जिले का प्रतिनिधि हो। मुख्यमंत्री ने नरवाई में लग रही आग की घटनाओ को दुखद व गंभीर बताते हुए कहा कि सभी कलेक्टर्स इस तरह की घटना को होने से रोके, नरवाई के प्रति लोगो को जागरूक करे और उन्हें बताएं कि नरवाई जलाने से पर्यावरण को कितनी क्षति पहुँचती है और धरती के पोषक तत्व नष्ट होते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे के 5-5 किलोमीटर तक की शराब दुकानो को हटाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करे कि धार्मिक स्थलो, स्कूल, कॉलेजो, रिहायशी बस्ती के पास शराब दुकाने ना खुले। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि हम चरणबद्ध तरीके से शराब बंद करने की ओर बढ़ रहे है। उन्होने अवैध शराब के विरूद्ध सभी पुलिस अधीक्षको को अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 1 मई को आदि शंकराचार्य की जयंती पर जिलो में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए और कहा कि ओंमकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
होशंगाबाद के हितग्राहियों को मिली आवास की राशि – समाधान आन लाइन कार्यक्रम में होशंगाबाद के एनआईसी कक्ष में सिवनीमालवा के ग्राम आयपा के हितग्राही केसरी दायमा पिता सीताराम दायमा भी मौजूद थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि इंदिरा आवास योजना (बाढ़ पीड़ित) के तहत स्वीकृत वर्ष 2015-16 में उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त की राशि 35 हजार रूपए प्राप्त हुई थी एवं द्वितीय किश्त की राशि 35 हजार रूपए भी उन्हें 8 दिन पूर्व प्राप्त हो चुकी है। अत: वे संतुष्ट है। उल्लेखनीय है कि हितग्राही केसरी दायमा ने इंदिरा आवास की द्वितीय किश्त की राशि ना मिलने की शिकायत सीएम हैल्प लाइन पर की थी। विडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि केसरी दायमा ने फरवरी 2017 में द्वितीय किश्त ना मिलने की शिकायत की थी, फरवरी माह में ही जनपद एवं जिला स्तर पर सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई थी, हितग्राही का बैंक खाता फ्रिज करने के बाद खाते का सत्यापन आनलाइन पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से आटोमेटिक होता है जो कि एक तकनीकी कारण है। वर्तमान स्थिति में हितग्राही केसरी दायमा को द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है।
समाधान आन लाइन में होशंगाबाद के एनआईसी कक्ष में नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव, पुलिस महानिरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, कलेक्टर अविनाश लवानिया, जिला पंचायत के सीईओ पी.सी.शर्मा, एडिशनल कमिश्नर आर.के.मिश्रा, उपायुक्त राजस्व संतोष वर्मा, अपर कलेक्टर मनोज सरियाम, उपायुक्त विकास राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.