इटारसी। वर्धमान कालेज के मुख्य सभागार में आज प्राध्यापकों में अनुशासन प्रवृत्ति की अपरिहार्यता पर एक दिवसीय विचार-गोष्ठी नरेन्द्र सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में हुई। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. पीके पाटिल ने अभिव्यक्त करते हुए अनुशासन प्रवृत्ति की महत्ता को प्रतिपादित किया। शैक्षणिक गतिविधि समिति प्रभारी सतीश पथरहोर ने कार्यक्रम की रूपरेखा को रेखांकित किया। वक्ता श्यामसिंह राजपूत, दिनेश मालवीय, संजीव श्रीवास्तव, हिना सेठी, धरती विश्वास, पूजा सराठे, स्वाति सराठे, मोनिका ठाकुर, एकता कैथवास, प्रज्ञा पाण्डेय, गीता पाण्डेय, वर्षा मालवीय ने विचार व्यक्त करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह राजपूत ने विचार गोष्ठी को प्रासंगिक व अपरिहार्य बताते हुए शिक्षक की महत्ता को अभिव्यक्त किया। संचालन रईसा खानम ने एवं आभार अंकिता सिकरवार ने किया।
प्राध्यापकों में अनुशासन की प्रवृत्ति पर विचार गोष्ठी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








