---Advertisement---

अबोध से पड़ोसी अंकल ने किया दुष्कृत्य का प्रयास

By
On:
Follow Us

हाथ छुड़ाकर भागी और संजू अंकल ने बचाया
इटारसी। पुरानी इटारसी की एक अबोध बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कृत्य का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह पड़ोसी के चंगुल से हाथ छुड़ाकर भागी और बाहर आकर मोहल्ले के ही संजू नामक युवक को पूरी जानकारी दी। संजू ने बच्ची के माता-पिता को जानकारी देकर मजदूरी से वापस बुलाया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई।
पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी इटारसी की कक्षा चौथी एक छात्रा के घर उसका एक पड़ोसी हरि मालवीय दोपहर में करीब एक बजे पहुंचा और बच्ची से उनके माता-पिता के विषय में पूछताछ की। जब बच्ची ने बताया कि वे मजदूरी करने गए हैं तो हरि ने उनका मोबाइल नंबर मांगा। बच्ची ने नंबर दिया तो हरि ने उसका बायां हाथ पकड़ा और अंदर के कमरे में ले जाकर पलंग पर पटककर अश्‍लील हरकतें शुरु कर दी। बच्ची ने प्रयास करके उससे खुद को छुड़ाया और बाहर भागी तो बाहर संजू नामक युवक मिला जिसे उसने पूरी बात बतायी। संजू ने उसके माता-पिता को खबर कर दी। माता-पिता ने बच्ची के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी हरि मालवीय के खिलाफ धारा 452, 354, (7) (8) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.