इटारसी। ब्रह्म स्वरूप संत बाबा गेलाराम साहेब के 95 वे जन्मोत्सव के अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति नर्मदा पुरम के तत्वावधान में गोदड़ीवाला धाम मालवीयगंज में 11 दिनी निशुल्क इंटीग्रेटेड योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ।
गोदड़ी वाला धाम के प्रमुख माधव दास चेलानी ने बताया कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष एमएल गौर एवं जिले के सभी वरिष्ठ योग शिक्षक शिक्षकों के सानिध्य में 01 मार्च से 11 मार्च 25 तक विशेष योग का शुभारंभ उपस्थित साधक पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी,पार्षद, दीपक अग्रवाल, अटल राम चैलानी, एमएल गौर, कमलेश गौर के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में प्रति दिन अलग अलग रोगों के निदान के लिए योग अभ्यास कराया जाएगा। आज आखों के लिए, मस्तिष्क, सिरदर्द, माइग्रेन से के लिए योग शिक्षक कमलेश गौर ने योग कराया एवं आंखों के लिए थैरेपी और एक्युप्रेशर का अभ्यास एमएल गौर ने कराया, साथ में प्रत्येक योग साधक की आंखों में आइ ग्रीट द्दह्म्द्बह्ल ड्रॉप डाला गया।








