इटारसी। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में वर्ष 2025 में बतौर अधिवक्ता 6 नए अधिवक्ता इटारसी कोर्ट के लिए पंजीयन हुए हैं। इनके पंजीयन के बाद नगर के अधिवक्ताओं ने इन सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि इटारसी निवासी रक्षित शर्मा, अजय कुमार मेहरा, मनीषा राजपूत, सृष्टि आहके, सौरभ गुरियानी, आस्तिक ओझा इटारसी कोर्ट के लिए पंजीकृत हुए हैं। ये सभी अब इटारसी कोर्ट में अभ्यास करेंगे।








