इटारसी। गुर्रा के पास चलती ट्रेन से गिरकर किसी यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
होली को लेकर ट्रेनो में भीड बढने के साथ ही यात्रियों के गिरने की भी घटनाए सामने आने लगी है। ऐसे ही गुर्रा के पास जबलपुर रेलवे ट्रेक पर 40 वर्षीय युवक का शव रामपुर पुलिस ने बरामद किया है।
म्रतक के पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मर्ग कायम कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी हुई बाइक
अटल पार्क के गेट के पास खडी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत बाइक चालक ने सिटी थाने में की है।
शहर में एक बार फिर बाइक चोर सक्रिय हो चुके हैं। ऐसे ही बीते दिनों अटल पार्क के गेट के सामने खडी भागीरथ पटेल की बाइक पर
चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बाइक अटल पार्क के सामने खडी किया था। जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली तब उसने सिटी थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात
चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।








