जिला जेल में विधिक सहायता शिविर
होशंगाबाद। जिला जेल होशंगाबाद खंड ब में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण होशंगाबाद व्हीपीएस चौहान के मार्गदर्शन में आज विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसके चौबे तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीके बारपेटे सम्मिलित हुए। शिविर के साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में समस्त बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था का जायजा लिया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि जेल में आकर बंदियों से दुर्भावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए बल्कि अपने मानवीय मूल्यों का विकास करना चाहिए ताकि अपराध की पुनरावृत्ति न हो। इसके साथ ही श्री चौबे ने नि:शुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी से बंदियों को अवगत कराया, ये भी बताया कि जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं हैं, वे तत्काल आवेदन दे सकते हैं। उन्हें अधिवक्ता की सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएगी। शिविर में 325 बंदियों को लाभान्वित किया। शिविर में जेल अधीक्षक मनोज साहू, डिप्टी जेलर सहित विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन उपस्थित रहे।
कैदियों को मानवीय मूल्यों के विकास की सलाह दी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








