महिला दिवस पर किया नारी शक्ति का सम्मान

महिला दिवस पर किया नारी शक्ति का सम्मान

इटारसी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नव अभ्युदय संस्था ने इटारसी स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने महिलाओं निवेदन किया कि आज की आधुनिकता में वो अगर अपनी आनेवाली पीढ़ी से सम्मान चाहती हैं तो अपनी सभ्यता, संस्कृति अपने परिवार और बच्चों को देना न भूलें, नहीं तो आने वाली पीढ़ी आपको नकार देगी। समाज में अच्छी परवरिश के लिए एक औरत को ही जिम्मेदार समझा जाता है, इसीलिए अपना अस्तित्व बना कर रखें। इस अवसर पर रजनी, उमा राठौर का सम्मान आरपीएफ के इंचार्ज धर्मपाल सिंह, निधि चौकसे, देवेन्द्र सिंह ने टीका लगाकर, नारियल, फूल और गिफ्ट देकर किया। समिति से सोनिका कनोजिया, अंकिता मेहरा, सुष्मिता मेहरा, शीतल मालवीय, गौ सेवक लखन यादव, और मोहनीश मंगावरिया उपस्थित थे।

it8320 10
साईं फॉच्र्यून सिटी फेस 2 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में राजकुमारी और विद्या को टीका लगाकर, नारियल, फूलमाला और समिति का स्मृति चिन्ह देकर कॉलोनी के वरिष्ठजनों मनोहर बारमकर, एसके स्वामी, अशोक देहरिया, ने सम्मानित किया। संचालन समिति अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया और आशीष वचन सह सचिव अशोक सिंह ने दिये। इस अवसर पर समस्त कॉलोनी निवासी उपस्तिथि थे।

it8320 12

नर्मदा के आवली घाट पर डीज़ल शेड इटारसी शाखा द्वारा महिला दिवस मनाया। महिला सेवा समिति अध्यक्ष सुभ्रा त्रिपाठी मुख्य अतिथि थी। कार्यक्रम का संचालन दमयंती सैनी और आभार घनश्याम दुगाया ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!