इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका के सभागृह में नपा की महिला सफाई कर्मियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉ. संजय राघव सहित चिकित्सालय का अन्य स्टाफ ने कोरोना वायरस के लक्षण औऱ उसकी रोकथाम सहित सफ़ाई कार्य के दौरान होने वाले अन्य संक्रमण से होने वाले रोगों से बचाव को लेकर सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए विस्तृत उपाय भी बताये। उक्त अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि संजय मिहानी व नगर पालिका का कार्यालयीन स्टॉफ मौज़ूद था।
महिला सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








