इटारसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने, डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर दस बिन्दुओं पर स्टेशन मास्टर्स की मांगों का जिक्र किया है।
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA) के मंडल सचिव दिवाकर कुमार ने 10 बिंदुओं पर अपने लंबित समस्याओं के समाधान के लिये ज्ञापन देकर चर्चा की।
यह हैं संगठन की मांगें
रात्रि ड्यूटी लागू, 12 घंटे की ड्यूटी को समाप्त करने, जहां तीन या चार लाइन हैं, वहां एक साथ दो स्टेशन मास्टर द्वारा कार्य कराये जाने, समेत तमाम मांगों को लेकर चर्चा की। आइस्मा के भोपाल मंडल सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि गाड़ी को सुरक्षित, संरक्षित, समय पालन, संचालन में स्टेशन मास्टर की अहम भूमिका होती है। लेकिन रेलवे के ब्रांड एंबेसडर माने जाने वाले आज कई सुविधा से वंचित हैं। उनको जैसे शुद्ध पेयजल, कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए अप्रोच रास्ता आदि नहीं है।









