इटारसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रेलवे ग्राउंड आजाद नगर न्यू यार्ड से जयस्तंभ चौक इटारसी के लिए वाहन रैली निकाली जाएगी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
रेलवे कालोनी और इससे लगे आवासीय क्षेत्र के सभी निवासियों से निवेदन किया है कि कल 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को शाम 5 बजे रेलवे ग्राउंड आजाद नगर न्यू यार्ड में एकत्र होकर वाहन रैली में शामिल हों।
इस दौरान सभी से सफेद शर्ट और काला पेंट पहनकर आने का अनुरोध किया है।









