इटारसी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा पहलगाम में धर्म पूछकर हुए आतंकी हमले में 27 भारतीयों की मौत के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जयस्तंभ चौक पर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने भारत सरकार से मांग की है कि इन देशद्रोहियों को कठोर से कठोर सजा दें और खून का बदला खून से लिया जाए। संत समाज से प्रताप महाराज ने कहा कि हिंदुओं के धैर्य को कायरता न समझें जिहादी।
उक्त अवसर पर जिला संपर्क अनिल शुक्ला, तरुणा सोनी, अनूप तिवारी, महेश वालेचनी, अनुरुद्ध चंसौरिया, संदीप यदुवंशी, आरती मालवीय, अर्चना सातपुते, मीरा सिंह, ऊषा मालवीय, रानी मनवारे, देवेंद्र उपाध्याय, राज श्रीवास, शैलेश योना, विकास कटारे, आदित्य श्रीवास, आशीष अहिरवार, मोनू रैकवार, अरुण सन्नी सिंधवानी, निहाल, अमन चौरे, करण भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं मातृशक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सकल हिन्दू समाज ने निकाला जुलूस

सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में करणी सेना के आह्वान पर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज एवं करणी सेना के आह्वान पर मशाल जुलूस इटारसी रेस्ट हाउस से 7 बजे निकला। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, एवं भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके पश्चात जयस्तंभ चौक पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। नारेबाजी के उपरांत सकल हिंदू समाज ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।









