होशंगाबाद। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सैकंड्री परीक्षा के परिणाम की तिथि घोषित कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव के अनुसार मंडल द्बारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेंकेंडरी परीक्षा वर्ष 2016-17 का परिणाम 12 मई 2017 को सुबह 10 बजे घोषित होगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल व हायर सेंकेण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद निर्धारित प्रपत्रों से परीक्षा फल संबंधी जानकारी भेजने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि वे प्राचार्यों को सभी आवश्यक जानकारी भेजने को निर्देशित करें। इसके अंतर्गत प्राचार्यों को कहा गया है कि निर्धारित प्रपत्र क्रमांक 1 से 5 तक संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर 13 मई तक विशेष वाहक से कार्यालयीन परीक्षा कक्ष में प्रस्तुत करें।
दसवी, बारहवी के रिजल्ट की तिथि घोषित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








