- युवती की नौकरी लगने पर मेडिकल कराने गए थे नर्मदापुरम
- आर्डनेंस फैक्ट्री वापस लौटते वक्त फोरलेन पर हुआ हादसा
इटारसी। आज शाम नेशनल हाईवे 46 पर एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गयी, जबकि एक पुरुष घायल हो गया है। घटना में आर्डनेंस फैक्ट्री आवासीय कालोनी में 30/12, टाइप बी में रहने वाले एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी। हादसा नर्मदापुरम से आर्डनेंस फैक्ट्री लौटते वक्त हुआ है। हादसे के बाद परिवार में मातम है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्डनेंस फैक्ट्री निवासी मनोज चौधरी की बेटी साक्षी चौधरी 23 वर्ष की ssc में सिलेक्शन होने पर मुंबई में जॉब लगी थी। साक्षी चौधरी अपनी मां चित्रलेखा चौधरी, भाई यश चौधरी के साथ मेडिकल कराने आज दोपहर नर्मदापुरम अस्पताल दुपहिया से गए थे।
वापस लौटते वक्त एक कार ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में साक्षी चौधरी के साथ उनकी मां चित्रलेखा पति मनोज चौधरी 42 वर्ष भी बुरी तरह से घायल हो गयीं थी, अस्पताल ले जाते वक्त मां और बेटी की मौत हो गयी जबकि भाई यश चौधरी घायल हैं।
चैकिंग से डरकर हुआ हादसा
दरअसल फोरलेन पर पुलिस की वाहन चैकिंग चल रही थी। इसे देखकर यश चौधरी ने अपनी बाइक वापस करने के लिए मोड़ी, इस बीच पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।








