इटारसी। शहर से सटे गांव सोनासांवरी में आज सुबह करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना आज सुबह करीब 8 बजे उस वक्त हुई जब ग्रामीण अपने घर के पीछे लगे ट्यूबवेल चालू करने गया था।
मिली जानकारी के अनुसार सोनासांवरी निवासी बिजली का काम करने वाले धर्मेन्द्र चौधरी 37 वर्ष अपने घर के पीछे ट्यूबवेल चालू करने गया था, उसी वक्त करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।
मृतक के भाई जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को घटना के विषय में सूचना दी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शांतिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।








