इटारसी। केसला थानांतर्गत सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले पिकअप वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 7 मई को रमेश अखंडे के खेत के सामने मेन रोड चीपखेड़ा बर्रा में पिकअप क्रमांक एमपी 04, जीबी 5902 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे अंकुर मवासे पिता कोमल सिंह मवासे 28 वर्ष, निवासी कोयलारी थाना शाहपुर जिला बैतूल की मौत हो गई जबकि रामभरोस घायल हो गया।
पुलिस ने राहुल पिता सूरत महोवे 28 वर्ष, निवासी कोयलारी, थाना शाहपुर बैतूल की शिकायत पर आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।







