इटारसी। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन ने माधव राव सिंधिया एक दिवसीय ट्रॉफी के लिए टीम घोषित कर दी है। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ के मान सेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता एमपीसीए द्वारा इंदौर संभाग में आयोजित है जिसमें प्रत्येक मैच निर्धारित 50 ओवरों के होंगे एवं व्हाइट बॉल से खेले जाएंगे। नर्मदापुरम क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं देकर इंदौर के लिए रवाना किया।
चयनित टीम : यश दुबे, राहुल चंद्रोल, (कप्तान), गौतम रघुवंशी उपकप्तान, हिमांशु शिंदे, अखिल निगोटे यादव, आयुष मानकर, अथर्व महाजन, राज मेहता, विधान दुबे, रित्विक दीवान, नवीन नागले, गौरव दशोरे, अनुराग मालवीय, हर्षित परसाई, अमन राजपूत, कोच सुनील शर्मा और मैनेजर संजय नाफड़े।










