नर्मदापुरम। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर राष्ट्र के लिए समर्पित योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए महिलाओं ने सैनिकों का सम्मान भारत भक्ति यात्रा निकाल कर किया। साथ भूत पूर्व सैनिकों का तिलक श्रीफल और फूल माला से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विजय सिंह राठौर, विभाग संयोजिक सत्यकीर्ति राणे, आरती शर्मा के संयोजन में यह यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंडी परिसर से हुआ जो कि नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए एसएनजी स्कूल परिसर में पहुंची जहां समापन हुआ।
इस यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। इससे पूर्व मंडी परिसर में पूर्व सैनिकों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा मेंं नगर की सैकड़ों वीरांगनाएं शामिल हुईं।









