---Advertisement---

जबलपुर स्टेशन पर सुधार कार्य के दौरान इन्टरसिटी शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट रहेगी

By
On:
Follow Us

भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 27 मई से 30 मई 2025 तक सुधार कार्य के दौरान चार दिनों तक तीन घंटों का रेलवे ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान रानीकमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इन्टरसिटी ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट किया है। 27 से 30 मई 2025 तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी यानी मदनमहल से अधारताल तक आंशिक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार 27 से 30 मई 2025 तक अधारताल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट आर्जिनेट मतलब रवाना होगी यानी अधारताल से मदनमहल तक आंशिक निरस्त रहेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.