इटारसी। कल 28 मई को पांच घंटे सब स्टेशन रिनोवेशन कार्य के चलते पांच फीडर पर बिजली सप्लाई नहीं मिलेगी। बिजली कार्यालय के अनुसार बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, 11 केवी टाऊन फीडर, 11 केवी आवाम नगर, 11 केवी न्यास फीडर, 11 केवी धोखेड़ा फीडर की विद्युत आपूर्ति सबस्टेशन रिनोवेशन कार्य के चलते बंद रहेगी।
इस दौरान बंगाली कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया खेड़ा, चर्च वाला एरिया माता पुरा बंगाली कालोनी, संपूर्ण मार्केट एरिया, नेहरूगंज, पीपल मोहल्ला, दक्षिण बंगलिया, अवाम नगर, साईंनाथ बेकरी वाला एरिया, संतोष चौरे वाली कालोनी, न्यू गरीबी लाइन, न्यास कालोनी, विष्णु नगर कालोनी, धोखेड़ा पंप की सप्लाई प्रभावित रहेगी। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।









