इटारसी। नर्मदापुरम से इटारसी आकर कुछ युवक एक युवक को रस्सी से बांधकर नर्मदापुरम ले गये। उनका कहना था कि इस युवक ने उनका मोबाइल चुराया है, जो काम पुलिस को करना था, वह इन युवकों ने किया। हालांकि उसके साथ पिटाई भी की और उसे लेकर देहात थाना भी पहुंचे थे। लेकिन घटना कोतवाली थानांतर्गत होने का कहकर उनको कोतवाली भेज दिया।
बता दें कि नर्मदापुरम में एक युवक को रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा है। पीडि़त युवकों ने पहले उसे देहात थाने लेकर गए लेकर पहुंचे लेकिन घटना का क्षेत्र कोतवाली थाना होने के कारण पीडि़त युवकों ने मोबाइल चोर को देहात थाने से कोतवाली थाने लेकर निकले।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पर 7 दिन पहले ग्वालटोली इलाके से दो एंड्राइड मोबाइल चोरी करने का आरोप है, जिसकी पीडि़त युवकों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही पीडि़त युवकों द्वारा आरोपी की खुद तलाश की जा रही थी। युवकों ने मोबाइल फोन की घंटी बजाने के बाद लोकेशन के माध्यम से आरोपी को इटारसी रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी के भागने के प्रयास को रोकने के लिए पीडि़त युवकों ने उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और देहात लेकर पहुंचे।









