होशंगाबाद। मंगलवार को सुबह नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने आईटीआई स्थित मसीह समाज के कब्रिस्तान का दौरा किया किया। उन्होंने कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण करने के लिये व्यवस्था देखी। उन्होंने कब्रिस्तान में बिजली और पानी की व्यवस्था को देखा। साथ ही कब्रिस्तान की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। श्री खंडेलवाल ने कब्रिस्तान में विकास कार्यो की अनुमति दी
नगर पालिका अध्यक्ष ने आईटीआई स्थित मसीही समाज के कब्रिस्तान में किस प्रकार से और कौन-कौन से विकास कार्य कर सकते हैं, इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इसके बाद कब्रिस्तान में बिजली, पानी कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण और अनेक प्रकार के विकास कार्यो को अनुमति प्रदान की। साथ ही कब्रिस्तान के आस पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने की योजना का आश्वासन भी दिया।
इस मौके नगर पालिका अधिकारियों के साथ ही मसीही समाज की और से पास्टर जेम्स चेरियन, पास्टर विलियम मसीह, पास्टर प्रह्लाद, पास्टर तपन, वायसीएफ अध्यक्ष जीजी जोसफ सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कब्रिस्तान से हटेगा अतिक्रमण, होगा सौंदर्यीकरण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








