इटारसी। तहसील इटारसी विधिक सेवा द्वारा न्यायालय इटारसी में 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया जिसमें एडीजे आदित्य रावत, न्यायाधीश आयुषी गुप्ता, न्यायाधीश यतिन अग्रवाल, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, अधिवक्ता संघ के सचिव पारस जैन, एसडीपीओ महेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संतोष गुरयानी, संजय गुप्ता, राजेश चौरे, जेके जैन, टीआई गौरव सिंह बुंदेला, नोटरी अधिवक्ता सुमेर चौहान, कंचन मेहरा, गणेश एवं सामाजिक कार्यकर्ता जीवोदया के बच्चे पीएनबी बैंक के कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित कर वक्ताओं ने तंबाकू के सेवन से होने बाले दुष्परिणामों और प्रभाव पर प्रकाश डाला साथ ही तंबाकू विक्रय और सेवन की रोक के विधिक उपाय भी बताये और सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर हस्त पेंटिंग गैलरी भी लगाई गई।









