इटारसी। राम कुमार दीक्षित की स्मृति में उनके जन्मदिन 1 जून के अवसर पर सुपुत्र अक्षय दीक्षित ने शांतिधाम के लिए स्टील स्ट्रेचर ट्रॉली दान में दी। शांति धाम में अंतिम संस्कार के लिए जो पार्थिव शरीर आते हैं, उनको सबसे पहले स्टील ट्रॉली पर रखा जाता है। इसी उपयोग के लिए यह स्टील ट्राली दान में उनके सुपुत्र अक्षय दीक्षित ने दी गई है।
गत वर्ष 15 नवम्बर 24 को बीमारी के चलते रामकुमार दीक्षित का दुखद निधन बेंगलुरु में हो गया था। उनके शव को विमान से भोपाल एवं वाहन से इटारसी लाया गया था। शांति धाम गोकुल नगर खेड़ा में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उनके सुपुत्र बेंगलुरु में ही कार्य करते हैं। उन्होंने स्टील ट्राली निर्माण के लिए बेंगलुरु से ही रुपया भेजा था।
राम कुमार दीक्षित बरसों तक नीलम होटल इटारसी में मैनेजर के रूप में कार्यरत रहे। शांत गंभीर एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। शांति धाम समिति की ओर से दीक्षित परिवार का आभार व्यक्त किया गया एवं मौन रखकर स्वर्गीय रामकुमार दीक्षित को श्रद्धांजलि दी गई।









