इटारसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ज्योति कलश यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष मेंमाता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड ज्योति 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में निकाली जा रही है। गायत्री परिवार के जिला संयोजक अनुराग मिश्रा ने बताया कि शुभारंभ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से गायत्री शक्ति पीठ में हुआ। यज्ञ में सांसद दर्शन सिंह चौधरी तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने कलश पूजन कर आहुति समर्पित की।
सांसद ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार सदैव समाज को जागरूक करने एवं मानव में देवत्व का उदय हेतु सतत प्रयासरत रहता है। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का राष्ट्र को श्रेष्ठ बनने में बहुमूल्य योगदान है। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि रामचंद्र गायकवाड़ ने गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला एवं भावी योजना के विषय में जानकारी दी।
श्रीमती नीतू यादव नगर पालिका अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर यात्रा शाम को प्रारंभ की। सेठानी घाट से दिव्य ज्योति कलश यात्रा संपूर्ण नगर में निकली। सराफा चौक, हलवाई चौक, एकता चौक, इंदिरा चौक, जिला अस्पताल, नेहरू पार्क, एसपी चौराहा, मीनाक्षी चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कलेक्टर बंगला रोड, मालखेड़ी चौराहा पर नागरिकों ने दर्शन पूजन एवं स्वागत किया। शाम को ज्योति कलश यात्रा मालखेड़ी स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंची जहां पर सभी ने पूजन अर्चन कर दीप यज्ञ किया। गायत्री महायज्ञ एवं रैली में नगर के गणमान्य नागरिकों गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर स्वागत किया।








