---Advertisement---

पांच सत्र में कार्यकर्ताओं को मिले प्रेरक विचार

By
On:
Follow Us

समयदानी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
इटारसी। पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में प्रस्तावित कार्य विस्तार योजनांतर्गत होशंगाबाद एवं सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलों के समयदानी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज नगर के गैलेक्सी गार्डन में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, संतोष पारीक, माया नारोलिया, शंभु सोनकिया, अखिलेश खंडेलवाल, डॉ नीरज जैन ने किया। उद्घाटन सत्र में वक्ता के रूप में संतोष पारीक ने अपने उद्बोधन में समयदानी कार्यकर्ता क्यों? महत्व एवं कार्य पद्धति विषय पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता होशंगाबाद की पूर्व नपाध्यक्ष माया नारोलिया ने की।
द्वितीय सत्र में जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल ने देश के सम्मुख चुनौतियां एवं हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार रखे, अध्यक्षता शिव चौबे जी ने की। तीसरे सत्र में केंद्र एवं राज्य की योजनाओं विषय पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विस्तृत जानकारी दी, सत्र अध्यक्ष शम्भू सोनकिया थे। चतुर्थ सत्र के विषय आचार, विचार एवं व्यवहार पर संघ के मध्य प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ राजकुमार जैन ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता निर्भय सिंह ने की। पांचवे एवं अंतिम सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने पं दीनदयाल विचार एवं प्रेरक प्रसंग विषय पर अपना उद्बोधन दिया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल ने की। संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने सभी उपस्थित समयदानी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सिवनी मालवा एवं होशंगाबाद विधानसभा की पृथक बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी समयदानी कार्यकर्ताओं को 20 से 28 मई के कार्यक्रम के कार्यों के विषय में प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में होशंगाबाद एवं सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त समयदानी विस्तारक, व्यवस्थापक उपस्थित थे। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.