इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। वार्ड 02 वर्मा कालोनी और वार्ड 33 में अमृत 2.0 योजना से हो रहे पार्क निर्माण स्थल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पौध रोपण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई योजना के तहत पौधरोपण हो रहा है। महिलाओं को प्रति पौधा 1500 रुपए दिए जाएंगे। इन्हें दो साल तक पौधे की देखरेख करनी होगी।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया, भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, कमलेश तिवारी, बसंत चौहान, उपयंत्री मयंक अरोरा, शहरी आजीविका मिशन की अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।









