इटारसी। ट्रेन में झगड़े पति-पत्नी को पत्नी की शिकायत के बाद जीआरपी ने यहां ट्रेन से उतार लिया है। दोनों मुंबई से जोनपुर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। ट्रेन में दोनों में झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 12167 मुंबई-वाराणसी एक्सप्रेस से शहनाज़ 23 और इमरान 26 अपने घर जोनपुर जा रहे थे, दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इमरान ने शहनाज़ की पिटाई कर दी। शहनाज़ ने रेलवे कंट्रोल रूम को फोन कर शिकायत कर दी। यहां जीआरपी ने दोनों को उतार लिया है।
बताया जाता है कि इमरान की यह दूसरी शादी है, दोनों ने प्रेम विवाह किया है। जोनपुर में लड़के की मां की बीमारी की खबर सुनकर वे जोनपुर जा रहे थे। दरअसल पैसा नहीं होने से लड़की जाने का मना कर रही थी, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ ओर इमरान उसे मुंबई से ही मारता ला रहा है। फिलहाल पुलिस ने इमरान के परिजनों को खबर की है, उनके आने के बाद ही मामले में आगे कार्रवाई होगी, फिलहाल दोनों थाने में है, लड़की ने अभी मामला भी दर्ज नहीं कराया है।
ट्रेन में हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी की कर दी पिटाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








