इटारसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज में 12 जून को कुबेर (किंनली अंडरस्टेंडिंग बिजनेस एनवायरमेंट रेगुलरली) इनीशिएटिव के अंतर्गत युवा संगम मेला आयोजित कर युवाओं में नई दिशा पाओ, उन्नति की और कम बढ़ाओ, सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम विभाग तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्य प्रदेश जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय नर्मदा पुरम द्वारा आयोजित किया जाएगा।
संस्था प्राचार्य आर के चोलकर के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय से आए अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को आने वाली निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर देने वाली कंपनियां जैसे ट्राइडेंट बुदनी, वर्धमान बुधनी, नाहर इंडस्ट्री मंडीदीप, भास्कर प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप, टेक्नो टास्क, जेड प्लस, यशस्वी अकैडमी, नव किसान बायोटेक, एपीएन सोलर, एसआईएस सिक्योरिटी पुणे, भारतीय जीवन बीमा, नवभारत फर्टिलाइजर के संबंध में जानकारी दी।
युवाओं को बताया कि युवाओं को स्वरोजगार में स्वयं का व्यापार के अवसर देने वाले विभाग नगरीय विकास एवं आवास विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, कुटीर ग्राम उद्योग, पशु चिकित्सा सेवाएं एवं पशुपालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मछुआ कल्याण तथा कृषि विकास आदि विभाग आ रहे हैं, अत: आप सभी विभागों से जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं। संस्था में रोजगार मेले में उपस्थित होना है। विद्यार्थी टीपीओ भूपेन्द्र जोठे से मार्गदर्शन प्राप्त कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई कर सकते हैं। इस अवसर पर श्रीमती पल्लवी नरवरे, आकाश गर्ग, अंकित मिश्रा, शैलेंद्र सिंह राजपूत, शिवागी मालवीय, नेहा केदारे एवं संस्था के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।









