इटारसी। अटल बाल पालक और केसला ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य ने अपने पुत्र विनायक मौर्य के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ग्राम कीरतपुर की आंगनवाड़ी में डेढ़ दर्जन बच्चों को चाकलेट, बिस्कुट, केले प्रदान किए। उन्होंने केन्द्र में बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए एक कूलर भी भेंट किया।
श्रीमती मौर्य ने कहा कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी न हो, वे मन लगाकर शिक्षा हासिल करें इसके लिए कूलर प्रदान किया गया है। यहां कमजोर बच्ची वंशिका की माता श्रीमती वंदना को समझाइश दी कि उसे एनआरसी में भर्ती कराए ताकि उसे जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर पंच श्रीमती मीना, पर्यवेक्षक श्रीमती कमलेश वर्मा, श्रीमती रेखा साध, कविता खरे एवं सविता ठाकरे भी मौजूद थी। श्रीमती मौर्य ने पूरे परिवार सहित आंगनवाड़ी में पहुंचकर कार्यक्रम किया एवं बच्चों को उपहार भेंट किए।
अटल बाल पालक ने कूलर भेंट किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








