इटारसी। अग्रवाल समाज की सदस्य श्रीमती अंशु अग्रवाल को मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल एवं मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल की सहमति से इटारसी नगर की श्रीमती अंशु अश्विनी अग्रवाल को उनके समाजहित में योगदान एवं सहभागिता को देखते हुए मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।









