---Advertisement---

न्यूज अपडेट : मुझसे बात क्यों नहीं करती बोला, मार दी कुल्हाड़ी

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम ललवानी की एक महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला से कहा कि तू मुझसे बात क्यों नहीं करती, और इस बात को लेकर संभवत: दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने उसकी गर्दन पर पूरी ताकत से कुल्हाड़ी का वार कर दिया। महिला बेहोश होकर मरघटा वाले जंगल में पड़ी रही। उसके बेटे रोशन को गांव के ही एक व्यक्ति दिनेश ने बताया कि तेरी मां जंगल में बेहोश पड़ी है। जब बेटा मौके पर पहुंचा तो महिला की सांस चल रही थी, उसने बेटे को बताया कि गांव के नरेश उईके उर्फ अचारी ने उसे यह कहते हुए कुल्हाड़ी मार दी कि तू मुझसे बात क्यों नहीं करती है।
बताया जा रहा है, कि दोनों परिवार में पिछले कई महीनों से बातचीत बंद थी और इसी को लेकर आरोपी नाराज रहता था। घटना शनिवार को 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ललवानी निवासी अनिता पति नवलकिशोर उइके 30 समीप ही मरघटा वाले जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। उसका पति सुबह 8 बजे मजदूरी करने इटारसी आ गया था।
बताया जाता है कि गांव के ही नरेश ने उसे यह कहते हुए विवाद किया कि वो उससे बात क्यों नहीं करती है, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और नरेश ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला गंभीर अवस्था में उसके परिजन लेकर इटारसी के सरकारी अस्पताल आए और यहां भर्ती कराया है जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। एसडीओपी अनिल शर्मा ने बताया कि सूचना पर पथरोटा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान लिए तथा आरोपी पर धारा 302 का मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.