---Advertisement---

पूर्वी गुप्ता ने 12 वीं के साथ नीट- 2025 में प्राप्त की बड़ी सफलता, मिली 23200 वीं रैंक

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर की छात्रा पूर्वी गुप्ता ने नीट-2025 की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 23,200 वी रैंक हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। पूर्वी ने यह सफलता सीधे 12 वीं कक्षा के साथ ही प्राप्त की है।

पूर्वी ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए, तथा विज्ञान संकाय में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अकादमिक क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूर्वी गुप्ता, वात्सल्य हॉस्पिटल इटारसी के संचालक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविंद्र गुप्ता और डॉ. पूजा गुप्ता की सुपुत्री हैं।

उनकी यह सफलता केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्पद है। पूर्वी ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उनका सपना एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। इस उपलब्धि पर वात्सल्य हॉस्पिटल परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं नगरवासियों ने पूर्वी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं दी हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.