इटारसी। आज रविवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा का रेलकर्मियों ने इटारसी में आत्मीय स्वागत किया। वे आज अल्प प्रवास पर भोपाल से मुंबई पंजाब मेल एक्सप्रेस से जा रहे थे।
मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के निर्देश अनुसार इटारसी की पांचों शाखों के अध्यक्ष-सचिव के साथ मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, कुंदन आगलवे, संजय कैचे, सभी मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य, युवा कार्यकर्ता, महिला विंग के साथ सैकड़ों युवाओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि 16 से 21 जून तक वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा समस्त रेलवे कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम मिले, उसके लिए संघर्ष सप्ताह चलाया जा रहा है एवं सभी छोटे-छोटे डिपो, एसी शेड, डीजल शेड में सभा आयोजित की जाएगी।








