सिवनी मालवा। स्वामी कृपालु महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी द्वारा 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन का आयोजन 11 जून से 21 जून तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से 9 तक मोरण गंजाल सिंचाई विभाग तवा कॉलोनी सिवनी मालवा में हो रहा है।
रविवार को पितृ दिवस के उपलक्ष में मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से आए लगभग 200 श्रद्धालु भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण एवं अपने गुरु श्री कृपालु महाराज को पिता रूप में मानकर वंदन पूजन संकीर्तन कर बड़े ही हर्ष उल्लास से पितृ दिवस मनाया।
कार्यक्रम के पश्चात मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रांतो से आए सत्संगियों ने एवं सिवनी मालवा के भक्तों ने मिलकर शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण किया। विगत दिनों में प्रवचन श्रृंखला में सुश्री धामेश्वरी देवी ने संसार का स्वरूप, शरणागति, जीव का लक्ष्य, आदि विषयों पर प्रकाश डाला।









